- जिलाधिकारी ने गोद लिये गांव में घर-घर जाकर लोगों को लगवाए टीके
- डीएम के निर्देश पर एक सैकड़ा अधिकारियों ने गोद लिये गांवों में दिया टीकाकरण पर जोर
बांदा। सोेमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुराग पटेल ने 101 अधिकारियों द्वारा गोद लिए गये 101 गॉवों में कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज से छूटे हुए व्यक्तियों तथा 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज एवं दूसरी डोज दिये जाने के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता के साथ कोविड टीकाकरण अभियान चलाया है। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अपने गोद लिए गॉव ग्राम पंचायत डिंगवाही में माइकिंग कर घर-घर जाकर महिलाओं के समूहों के द्वारा कुण्डी खटखटाओ और टीकाकरण कराओ के माध्यम से आज गॉव में पैदल भ्रमण कर शिवा, सूरज सिंह, अंकित, रोशनी, सुमित्रा, नीतू, गोरेलाल, आशा, सुरजी, संदीप, देवेन्द्र, कौशल, धनराज, पूजा देवी, सीमा देवी, अमित गुप्ता, रवी गुप्ता, राजाबाबू, मनोज, रोहित कुमार को कोवैक्सीन की प्रथम डोज तथा शिवपाल, रेखा देवी, गिरजा बाई, रन्नोदेवी, मनीष कुमार, कमला देवी, सचिन तथा बुद्धविलास को द्वितीय डोज से टीकाकरण कराकर आच्छादित कराया गया तथा ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया कि कृपया अपना-अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करायें और अपने-अपने आप को शत-प्रतिशत सुरक्षित करें क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है किसी अनहोनी होने का इंतजार न करें सभी लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हों और अपनों को सुरक्षित रखें।
जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया कि जिन्होंने प्रथम डोज लेकर छोड दिया है कृपया वे अपनी दूसरी डोज लेने की कृपा करें और जो बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं वे अपना-अपना टीकाकरण करा लें क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद आप सभी लोग सुरक्षित हैं। आज हमारे 101 अधिकारी गॉव-गॉव जाकर मतदाता जागरूकता तथा कोविड टीकाकरण कराने के अपील कर रहे हैं। ‘‘दादा-दादी अस्पताल पे जाओ, कोराना का टीका लगवाओ’’ ‘‘मम्मी-पापा अस्पताल पे जाओ, कोराना का टीका लगवाओ’’ आदि स्लोगन के माध्यम से जनसामान्य को कोविड-19 का टीका लगवाने हेतु प्ररित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गॉव के चार असहाय एवं बूढे व्यक्तियों को कम्बल उढाकर ठण्ड से बचने की अपील की सुरजी, गुग्गू, कैइरा आदि। अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं अधिकारियों तथा विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं कार्यक्रम में लगी समस्त टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रशासन, पोषण, पाठन अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्य एवं टीकाकरण में लगे 101 ब्रांड एम्बेसडर अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या मुख्य विकास अधिकारी बडोखर खुर्द कम्पोजिट बैजूडेरा, अपर जिलाधिकरी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी महोखर प्रथम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह कम्पोजिट पल्हरी, उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय दुरेडी, उप जिलाधिकारी अतर्रा नरैनी के कम्पोजिट अवस्थी आश्रम, उप जिलाधिकारी बबेरू कम्पोजिट औगासी, उप जिलाधिकारी पैलानी जसपुरा कम्पोजिट मडौली कला, उप जिलाधिकारी नरैनी कम्पोजिट पिपरहरी, संजय अग्रवाल प्रभागीय वनाधिकारी कम्पोजिट बाघा प्रथम, हुबलाल परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 प्राथमिका विद्यालय पहडिया बस्ती, रवि किशोर त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी कम्पोजिट लुकतरा द्वितीय, श्री एस0के0बघेल कम्पोजिट शौता स्यौढा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह महुआ कम्पोजिट बिगहना, रामपाल सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बडोखर खुर्द कम्पोजिट पडुई, राकेश जैन जिला बचत अधिकारी कम्पोजिट मिरगहनी, श्रीमती गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी कम्पोजिट चहितारा, विजय कुमार उपनिदेशक कृषि कम्पोजिट खमरका सहित 101 अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ग्रामों में जाकर उपरोक्त कार्य अपनी टीम सहित सकुशल सम्पन्न कराया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.