Banda News : बिना ओटीपी खदान चलाना बालू माफियाओं को पड़ा महंगा



  • खनिज अधिकारी ने डेढ़ दर्जन अवैध बालू भरे ट्रकों को किया सीज
  • मरौली खण्ड चार व छः में ओटीपी बिना रोजाना निकाले जा रहे हैं सैकड़ो ट्रक 

बांदा। आदर्श आचार संहित लागू के होने के बाद से चुनाव की तैयारियों में व्यस्त अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर मरौली खण्ड चार और छः के खनन माफियाओं के द्वारा बिना ओटीपी के रोजाना सैकड़ो ट्रक बालू अवैध रूप से निकालकर सरकार को करोड़ो रूपये के राजस्व के चूना लगा रहे थे। मीडिया के खबरों को संज्ञान लेते हुए खनिज अधिकारी ने बीती रात मटौध थाना क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित मरौली खण्ड चार और छः से भरकर जा रहे लगभग डेढ़ दर्जन ओवरलोड बालू भरे ट्रकों को रूकवाकर चेक किया तो उनके पास किसी प्रकार के कोई कागजात न होन पर सीज कर मटौंध थाने के सुपुर्द कर दिया। खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के बाद इन दोनों खदानों के खनन माफिया सकते में आ गये। 

जानकारी देते हुए खनिज अधिकारी लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध रूप से बालू भरकर ओवरलोड ट्रक मरौली खदानों से जा रहे हैं। जिस पर बीती रात उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मरौली की खदानां से जाने वाले ट्रकों को चेक किया तो पता चला कि डेढ़ दर्जन ट्रक बिना कागजात के पाये गये। उन्होंने सभी ट्रकों की सीज कर मटौंध थाने की खड़ा करा दिया हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह की कार्यवाही की जायेगी। बिना वैध प्रपत्र के एक भी ट्रक खदानों से नहीं गुजरने दिया जायेगा। यदि कोई खदान संचालक मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए खदान को भी सीज कर दिया जायेगा। यह पूछे जाने पर कि मरौली खण्ड चार और छः में लगातार बिना ओटीपी के अवैध तरीके से ट्रक निकाले जा रहें तो खनिज अधिकारी ने बताया कि किसी को भी मनमानी नहीं करने दी जायेगी। यदि खदान संचालक नहीं सुधरे तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ