Banda News : जागरूकता रैली निकाल मतदान की जगाई अलख



  • ग्राम बिसण्डी में ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान के लिए किया जागरूक

बांदा। जिलाधिकारी के 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के संकल्प के तहत बुधवार को बिसण्डी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय बिसण्डी खुर्द के प्रधान आनंद कुमार व प्रधानाध्यापक जमाल उल्ला खान की अगुवाई में ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जमाल उल्ला खान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ