प्रधान प्रतिनिधि काशीपुर विनय पाण्डेय सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल


भक्तिमान पाण्डेय

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जनपद की बहुचर्चित विधानसभा दरियाबाद मे इस समय भाजपा को छोड़कर लगातार पार्टी बदल कर सपा में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं सोमवार को ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता काशीपुर विनय पाण्डेय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सपा में हुए शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनिकोडर ब्लॉक के काशीपुर ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय पाण्डेय के निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय पाण्डेय के निवास पर सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाराबंकी के कद्दावर नेता अरविंद सिंह गोप पहुंच कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को  समर्थकों को समाजवादी पार्टी में सदस्यता दी ग्राम प्रधान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता लिया है सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो से दरियाबाद से जिताने की भी अपील की। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय पाण्डेय ने बताया की हमे भाजपा छोड़ने का कारण है जो हम बया नही कर सकते हैं अब हमे जो दरियाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप दायित्व देंगे वह हम करेगे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह सपा नेता अभय तिवारी देव प्रकाश तिवारी पप्पू सिंह पंकज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ