भारतीय मतदाता महासभा का विस्तार, देश के कोने-कोने से राष्ट्रवादी मतदाता हो रहे एकजुट

  • तमिलनाडु आसाम एवं महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में संगठन विस्तार गतिमान

राजेश शास्त्री, ब्यूरो चीफ

नई दिल्ली। भारतीय मतदाता महासभा की कोर कमेटी के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे द्वारा तमिलनाडु के समाजसेवी लोकेश कुमार को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर निवासी नेहा पटेल को प्रदेश मीडिया प्रभारी, पवन शुक्ला को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री, शमशेर अली उर्फ छोटू को मछली शहर तहसील का प्रवक्ता का पदभार दिया गया है। जिसकी सूचना  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिता दीक्षित दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा संपूर्ण भारत में अपने संगठन को विस्तार दे रहा है देश के सभी मतदाताओं का  मंच है जिसके माध्यम से मतदाता बंधुओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा एवं उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए जमीनी स्तर से लड़ाई लड़ी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा का मुख्य लक्ष्य है राष्ट्रीय मतदाता आयोग का गठन कराना एवं सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय आय में हिस्सेदारी दिलाते हुए उन्हें मतदाता पेंशन प्रतिमाह दिलाना। इसके साथ-साथ सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई प्रत्येक नागरिकों की आवाज बुलंद करना भारतीय मतदाता महासभा का उद्देश्य है। भारतीय मतदाता महासभा के  संस्थापक एके बिन्दुसार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे तथा राष्ट्रीय महासचिव राम लाल सरोज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश चन्द्र दूबे और अब्दुल रहीम आजाद प्रदेश सचिव एवं प्रदेश सचिव अरुण कुमार तिवारी उप्र, नीलिमा प्रदेश अध्यक्ष आसाम,  पूजा मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी महाराष्ट्र, राष्ट्रीय सचिव पूजा सुनील पाटिल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ