आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता 

बाराबंकी जिले के बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को अपने हाथ रक्षा के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम बनीकोडर खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार बालिकाओं को प्रैक्टिस भी कराया गया कि कैसे भी अपने आत्मरक्षा को बेहतर बनाएंगे साथ ही साथ विजेता छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस शुभावसर पर सहायक अध्यापक सुभाष चंद्र तिवारी व प्रधानाध्यापिका रिलकेश कुमारी उमा वर्मा,गंगा शरण वर्मा,मेघराज सोनी, अनुदेशक नीरज कुमार शर्मा महेश कुमार पाठक अनिल कुमार, आशीष अवस्थी, मोहम्मद परवेज, अरविंद कुमार, ममता समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ