जीवोत्थान सेवा समिति ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया अंतिम संस्कार

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मोर की दर्दनाक मौत       

बाराबंकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट से होकर गुजरे राष्ट्रीय राज मार्ग NH28 पर स्थित कान्हा उपवन रेस्टोरेंट के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना पर जीवोत्थान सेवा समिति द्वारा मौत के बाद उसे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पशु-पक्षी के संरक्षण हेतु जीवोत्थान सेवा समिति द्वारा काफी दिनों से निरन्तर कार्य किये जा रहे है। जीवोत्थान सेवा समिति टीम काफी मेहनत और लगन के साथ पशु-पक्षियों की सेवा में दाने पानी आदि की व्यवस्था हेतु प्रयास रत है। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा नेता विवेक सिंह सूर्यवंशी, समाजसेवी आशीष सिंह, पत्रकार श्रेयांश सिंह सूरज समेत अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ