प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपीसोड का हुआ लाइव प्रसारण

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों के साथ सुना

श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता    

बाराबंकी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सुना। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपीसोड को सुनने की खातिर भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से बूथों पर विशेष व्यवस्था की गई थी।तीन बूथों को मिलाकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।प्रत्येक कार्यक्रम के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को प्रभारी के रूप में नामित किया गया था।

कार्यक्रम स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं और विशिष्टजनों की उपस्थिति रही।दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल देवीगंज में कुल 27 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। सिल्हौर बूथ पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू के निवास स्थान पर उत्तर  प्रदेश सरकार के खाद्य एवं  रसद नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं और विशिष्ट जनों से संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू, प्रधान माधवराज सिंह सोनू, महावीर सिंह रिंकू, जवाहर तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अखिलेश सिंह शनि, संतोष पाण्डेय, शिवमोहन वर्मा, देवीदीन यादव समेत भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन सिल्हौरघाट पुल का निरीक्षण 

प्रधानमंत्री के मन की बात 100 वें एपीसोड के समापन के बाद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सिल्हौर घाट पर बन रहे पक्के पुल का निर्माण कार्य देखा और लोगो से वार्ता करते हुए संबंधित को शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में पूरे दूलम निवासी भाकियू टिकैत के वरिष्ठ नेता संजय पाण्डेय इन दिनों बीमार चल रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर संजय पाण्डेय के निवास पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा पहुंचे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ