शराब, मांस, जीव हत्या का पैसा जहां भी लगेगा, वहीं नाश करेगा
उज्जैन (म.प्र.)। शराब के नुक्सान बता समझा कर, इसे छुडवा कर इंसान की जान बचाने, समाज का सम्मान बढाने और देश का उत्थान करने वाले, भारत में गौ हत्या बंद होने की भविष्यवाणी करने वाले, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी ने 31 दिसंबर 2020 दोपहर उज्जैन आश्रम में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि शराब मत पीना। मुसलमानों की किताबों में लिखा है कि एक कतरा भी शराब का अगर जिस्म पर पड़ जाए तो काट करके फेंक देना चाहिए। जो ऐसा नहीं करता है वो शरियत और इस्लाम से अलग हो जाता है। और हिंदुओं के क्या लिखा है ? गंगाजल कृत बारुण जाना तदपि सन्त करें नहीं पाना। गंगाजल जैसे जल में चाहे शराब बनाया गया हो, नहीं पीना चाहिए। बहुत ही निकृष्ट चीज है। और ऐसे नशे का सेवन भी मत करना जिससे बुद्धि पागल हो जाए, होश में न रह जाओ। बाकी हजम कर सको तो सौ गिलास दूध, दो किलो घी रोज पी-खा लो। हमारी तरफ से कोई रोक नहीं।
शराब मांस जीव हत्या की कमाई फलती फूलती नहीं उलटे नाश करेगी
बाबा उमाकान्त जी ने 8 मार्च 2020 सायं उज्जैन आश्रम में बताया कि शराब में एक हजार बुराई है। जो शराब पीता है, मांस खाता, व्यभिचार करता, खून-कत्ल करता, बाल-बच्चों को मारता, अपने होश-हवास गवां देता, जमीन-जायदाद को बेच देता है, क्या-क्या नहीं करता है। शराब अगर देश में बंद कर दिया जाए तो भ्रष्टाचार और अपराध अभी देश में 50% ख़त्म हो जाएगा। और अगर शराब को देश, प्रदेश में बढ़ावा दिया गया तो कितना प्रयास ये लोग कर ले, कभी तरक्की नहीं कर सकते हैं, न लोगों की जान बचा सकते हैं। मैं मंच से बोल रहा हूं, यह बात गलत नहीं हो सकती है। शराब और मांस को बढ़ावा देने वाले, जीव हत्या करके पैसा कमाने वाला कोई भी देश हो, कभी तरक्की नहीं कर सकता है। ये पैसा जहां भी लगेगा, वहीं नाश करेगा।
यही हाल रहा तो पैसे की भारी कमी हो जाएगी
बाबा उमाकान्त जी ने 31 दिसंबर 2020 दोपहर उज्जैन आश्रम में बताया कि शराब और मांस के पैसे से कभी भी खुशहाली नहीं आ सकती है। कोई घर कोई देश संपन्न नहीं हो सकता है। जैसे छुआछूत की बीमारी अंदर ही अंदर शरीर को क्षय ख़त्म कर देती है उसी तरह से यह घर और देश को खोखला कर देगा। एक समय ऐसा आएगा कि पैसे की भारी कमी हो जाएगी। यह बड़े-बड़े लोग जो व्यवस्था को देख रहे हैं, कर रहे हैं, ये घबरा जाएंगे कि अगर यही हाल रहा तो कैसे घर की, देश की व्यवस्था को चलाएं। और अगर अंडा मछली मांस शराब छोड़ देंगे, ईश्वर पर विश्वास करेंगे, मेहनत और ईमानदारी की कमाई करने लगेंगे, अपने तौर-तरीके से पूजा-पाठ-इबादत करने लग जाएंगे तब तो राहत मिल जाएगी वरना- कुदरत है नाराज खड़ी, आगे तबाही बड़ी-बड़ी।
देश में कुछ दिनों के बाद गौ हत्या बंद हो जाएगी
बाबा उमाकान्त जी ने 5 सितंबर 2021 प्रातः जालौर आश्रम में बताया कि सतयुगी जब तक लोग नहीं बनेंगे सतयुग को देख नहीं सकते हो। कलयुग से ही अगर प्रेम रहेगा तो कलयुग जाते समय आपको ले जाएगा। इसीलिए आपको सतयुग के योग्य बनने की, लोगों को बनाने की, लोगों को (सतयुग ) दिखाने की जरूरत है। तो कुछ दिन के बाद देश में गौ हत्या बंद हो जाएगी। मांस मछली शराब की दुकानें भी बंद हो जाएगी। विश्व में भी यही फार्मूला लागू होगा। लेकिन तब तक जनसंख्या बहुत कम हो जाएगी। इसीलिए आप को समझने की जरूरत है कि जनसंख्या भी आपके यहाँ की कम न हो, लोग सतयुग को देख लें, ऐसा काम किया जाए और कराया जाए।
शराबी बोला- बादशाह, हाथी खरीदने वाले रात को ही चले गए
बाबा उमाकान्त जी ने 31 दिसंबर 2020 दोपहर उज्जैन आश्रम में बताया कि शराबी को कुछ याद नहीं रहता है। वो होश में ही नहीं रहता है कि क्या बोल रहा, क्या कर रहा है? शराब पिए हुए एक पड़ा था। अकबर बादशाह की सवारी आ रही थी। जब बादशाह की सवारी हाथी पहुंचा तो खड़ा होकर शराबी बादशाह से बोला ऐ! रोक-रोक। हाथी बेचेगा? हाथी बेचेगा? सिपाहियों ने सोचा कि इसे क़त्ल करने का हुकुम न हो जाए, इसकी जान बचाना चाहिए तो तुरंत पकड़ कर के ले गए, बंद कर दिया। सुबह जब हुई तो बादशाह ने कहा कि हाथी खरीदने वाले को मेरे सामने पेश करो। अब उसको ले गए। फटे कपड़े, बड़ी-बड़ी दाड़ी, बिखरे बाल, खड़ा है हाथ जोड़े। बादशाह ने कहा तू मेरा हाथी खरीदेगा? बोला सरकार जान बक्शो, हाथी खरीदने वाले रात को ही चले गए। वह जो सिर पर सवार होकर के बुलवा रहे थे, वह उतर गए, (शराब का नशा उतर गया) जान बक्शो। तो कब किससे क्या कहलवाले, क्या करवा ले, मां बहन बहू बेटी की पहचान यह शराब खत्म कर देती है। इसे मत पियो।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.