बांदा। बुधवार को भागवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी के द्वारा भागवत प्रसाद क्रिकेट लीग के चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इस चयन प्रक्रिया में 96 बालको ने प्रतिभाग किया। जिसमें झांसी, कानपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, महोबा, हमीरपुर आदि जगह से खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। चयन समिति के प्रभारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चों को क्रिकेट में अच्छी सुविधा प्रदान तथा उनका भविष्य निर्माण करे इसी को देखते हुए सभी खिलाडियों का चयन कर दिया गया। 

बारिश के चलते चयन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होती रही परंतु खिलाडियों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। चयन प्रक्रिया के दौरान डीसीए के सचिव वासिफ जमा खां, भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा, भागवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन अंकित कुशवाहा, अकादमी के मार्गदर्शक शिवप्रताप सिंह मौजूद रहे।