भाजपा शासनकाला में ब्राम्हण समाज पर हुआ जमकर अत्याचार : मनोज पाण्डेय


  • सपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
  • चारो विधानसभा के उम्मीदवारों ने दिखाया अपना दमखम
  • शेखर शर्मा ने दिखाया दमखम, जुटाई हजारों की भीड़

बांदा। रविवार को शहर के अलीगंज स्थित एक मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर प्रबुद्ध जनो के सम्मेलन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा विधायक ऊँचाहार पूर्व कैबिनेट मँत्री मनोज पाण्डेय व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाँडेय व पूर्व कैबिनेट मँत्री सनातन पाँडेय बाँदा जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा सुरेन्द्र मिश्रा (पप्पू) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव आयोजन में रहे। 

हम आपको यहां पर यह बता देना आवश्यक समझते है कि यह पूरा खेल आने वाले 2022 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुये सभी पार्टियां अपना अपना वोट बैँक इकट्ठा करने मे डट गये है। इस पूरे प्रबुद्धजन सम्मेलन मे शेखर शर्मा का बडा योगदान रहा तथा शेखर शर्मा द्वारा मनोज पाँडे प्रदेशध्यक्ष / सनातन पाँडे पूर्व मँत्री को चाँदी का मुकुट पहना कर एवँ चाँदी का गदा भेटकर सम्मानित किया।

आज बाँदा सदर के भावी प्रत्याशी शेखर शर्मा हजारो ब्राह्मणों की सँख्या को पार्टी की नीतियों को बताकर एकत्र करने मे कामयाब रहे। अगर समाजवादी पार्टी शेखर शर्मा को अगर  टिकट देती है तो भा.ज.पा. के उम्मीदवार को पटखनी देने मे कामयाबी मिल सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाँडे द्वारा बताया गया कि  भा.ज.पा. सरकार मे ब्राह्मणों को बहुत ही उपेक्षित किया गया है। हरिजन एक्ट हो या ब्राह्मणों की हत्याएं सबसे ज्यादा भा.ज.पा. सरकार में हुयी है। 

इस कार्यक्रम मे सम्मिलित सत्य देव त्रिवेदी, राकेश चक्रवर्ती, इरफान, सुनील शुक्ला, राजेश शुक्ला, महेश शुक्ला, राजेन्द्र अवस्थी, कमल अवस्थी, शैलेन्द्र अवस्थी, सुरेश बादशाह, विजय त्रिपाठी, जीतू तिवारी, राजधर तिवारी, बद्री तिवारी, जगत राम तिवारी, शिवप्रकाश तिवारी, देवकीनंदन शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, सँजय त्रिपाठी, पँकज त्रिपाठी, रामाधार त्रिपाठी, पँकज पाँडेय, बेटा मिश्रा, बचनुआ मिश्रा, गया मिश्रा, भोला अवस्थी, अनिल शुक्ल, जुगुल शुक्ला, दिलीप तिवारी, मुलायम सिंह यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा पप्पू, जयप्रकाश त्रिवेदी नन्ना, साने तिवरी, चन्द्रभान शुक्ला, शिवबिहारी तिवारी, बबलू बाजपेई, शिवप्रसाद बाजपेई, मोनूत, तिवारी, दुर्गेश तिवारी आदित्य तिवारी महुई, राजकुमार महुई हजारों की तदाद मे प्रबुद्धजन समाजवादी पार्टी के साथ रहे।

शेखर शर्मा ने पूर्व मंत्री को पहनाया चांदी का मुकुट

सपा के जिला सचिव व सदर विधासनसभा से पार्टी के प्रबल दावेदार शेखर शर्मा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों सपा नेताओं ने शेखर शर्मा की पीठ थपाते हुए उनके द्वारा जुटाई गई भीड़ पर आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ