बांदा। शहर के सम्भ्रांत संजय त्रिपाठी के नबालिग सुपुत्र अमन त्रिपाठी की हत्या एक दुखद घटना है अभी तक हत्यारो की एक हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई यह अफसोस जनक हैं। पुलिस प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने परिवार को संतावना देते हुए दुख व्यक्त किया और कहा कि पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को दी जाएगी। हमारी पुलिस प्रशासन सहित मुख्य मंत्री से मांग है कि इस निर्मम हत्या का पर्दाफाश किया जाए तथा अमन त्रिपाठी के हत्यारो को बक्शा नही जाए। तत्काल हत्यारो को कानून के हवाले किया जाए चाहे जितनी पहुंच वाला व्यक्ति हो। कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। प्रतिनिधि मंडल में महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, वीरेंद्र तिवारी, इरफान खान आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.